Loading...

लकवा (Paralysis)

लकवा (Paralysis)

लकवा, जिसे मेडिकल भाषा में पक्षाघात (Paralysis) कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के किसी हिस्से में अचानक से गति और संवेदना (Feeling) खत्म हो जाती है। यह स्थिति मस्तिष्क (Brain) या रीढ़ की हड्डी (Spinal cord) में किसी गड़बड़ी के कारण उत्पन्न होती है। यह एक गंभीर स्थिति है, और समय पर इलाज न मिलने पर स्थायी विकलांगता या मृत्यु तक हो सकती है

मुख्य कारण (Causes of Paralysis)

1. ब्रेन स्ट्रोक (Stroke):
जब मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति रुक जाती है या रक्तस्राव होता है, तो स्ट्रोक होता है, जो लकवे का सबसे सामान्य कारण है।

2. सिर की चोट (Head Injury):
दुर्घटना या गिरने के कारण मस्तिष्क को चोट लगना लकवे का कारण बन सकता है।

3. रीढ़ की हड्डी में चोट:
रीढ़ की हड्डी के क्षतिग्रस्त होने पर शरीर का निचला हिस्सा प्रभावित हो सकता है।

4. ब्रेन ट्यूमर:
मस्तिष्क में असामान्य वृद्धि या ट्यूमर भी नसों पर दबाव डालकर लकवा पैदा कर सकते हैं।

5. नसों की सूजन (Neurological Disorders):
जैसे- गिलैन बेरे सिंड्रोम, मल्टीपल स्केलेरोसिस आदि।

6. अन्य कारण: मिर्गी का दौरा ,संक्रमण (जैसे मेनिन्जाइटिस)
हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का नियंत्रण में न होना

लक्षण (Symptoms of Paralysis)

- लकवे के लक्षण अचानक या धीरे-धीरे सामने आ सकते हैं। 
- मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं:  शरीर के किसी हिस्से (जैसे हाथ, पैर, चेहरा) में अचानक कमजोरी या जड़ता
- बोलने या समझने में कठिनाई
- आंखों की दृष्टि कमजोर होना या अचानक धुंधला दिखाई देना 
- संतुलन खोना या चलने में कठिनाई
- चेहरे  एक ओर से  टेढ़ा हो जाना
- निगलने में कठिनाई

डॉक्टर से कब मिलें?

लकवा एक आपातकालीन स्थिति है। निम्न लक्षणों में से कोई भी दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या नजदीकी अस्पताल में जाएं:

- चेहरे का अचानक एक तरफ झुक जाना
- हाथ-पैर में ताकत न रहना
- बोलने में दिक्कत या आवाज लड़खड़ाना
- एक आंख से दिखाई न देना
- अचानक चक्कर आना या बेहोशी

ध्यान रखें: लकवे का इलाज जितनी जल्दी हो सके, शुरू करना चाहिए। स्ट्रोक के 3 से 4.5 घंटे के अंदर इलाज शुरू हो जाए तो मरीज को अधिक लाभ हो सकता है।

बचाव के उपाय (Prevention Tips)

- ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रित रखें
- संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करें
- धूम्रपान और शराब से परहेज करें
- मानसिक तनाव से बचें
- समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं