Loading...

साइटिका (Sciatica)

साइटिका (Sciatica)

साइटिका एक ऐसी स्थिति है जिसमें कमर (lower back) से लेकर पैर तक तेज़ या झनझनाहट वाली नस दर्द करती है। यह दर्द 'साइटिक नर्व' (Sciatic Nerve) में सूजन या दबाव के कारण होता है, जो शरीर की सबसे लंबी और मोटी नस होती है। यह नस रीढ़ की हड्डी (spine) से निकलकर नितंब (hip) और जांघ के पिछले हिस्से से होते हुए पैर तक जाती है।

साइटिका के लक्षण (Symptoms of Sciatica)

- कमर से एक पैर में तेज़ दर्द – खासकर जांघ के पीछे और पैर के पिछले हिस्से में झनझनाहट या सुन्नपन (Tingling/Numbness)
- चलते समय दर्द का बढ़ जाना,पैरों में कमजोरी या भारीपन लगना,
- बैठने या लंबे समय तक खड़े रहने में कठिनाई

साइटिका के मुख्य कारण (Causes of Sciatica)

- स्लिप डिस्क (Slip Disc) – रीढ़ की हड्डी की डिस्क का खिसकना
- स्पाइन में हड्डियों की वृद्धि (Bone Spur)
- स्पाइनल स्टेनोसिस (Spinal Stenosis) – रीढ़ की नलिका का संकरा होना
- मांसपेशियों में खिंचाव (Muscle Strain)
- लंबे समय तक गलत पॉस्चर में बैठना
- भारी वजन उठाना या अचानक झुकना
- पाइरीफॉर्मिस सिंड्रोम (Piriformis Syndrome) – हिप की मांसपेशी से नस पर दबाव

बचाव  (Prevention)

- सही बैठने की मुद्रा बनाए रखें
- रोज़ाना हल्की स्ट्रेचिंग और योग करें
- भारी वजन उठाने से बचें
- आराम के साथ गर्म सेंक करें
- बर्फ की थैली से भी दर्द में राहत मिल सकती है
- ज्यादा देर तक एक ही स्थिति में न बैठें
- योग प्रशिक्षक की सलाह से कुछ अभ्यास करे जैसे  मरकट आसान, भुजंगासन

कब डॉक्टर से मिलें?

अगर दर्द लगातार 7-10 दिन से ज़्यादा बना रहे, चलने में कठिनाई हो, या मल-मूत्र पर नियंत्रण में कमी महसूस हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।